रविवार, सितम्बर 8, 2024

LATEST NEWS

Train Info

संत शिरोमणी नामदेव महाराज की 753 वी जयंती मनाई

  • – नामदेव समाज के वरिष्ठजनों का किया गया सम्मान
  • – बोर्ड परीक्षा में प्रावीण्य सूची के बच्चों को मिले पुरस्कार

इटारसी। आज रविवार को न्यास कालोनी स्थित ईश्वर रेस्टोरेंट में नामदेव समाज के अनुयाईयों ने संत शिरोमणी नामदेव महाराज की 753 वी जयंती हर्ष-उल्लास से मनायी। मुख्य अतिथि समाज के संरक्षक संतोष सरवरिया एवं मंचासीन देवेन्द्र जनोरिया अध्यक्ष नामदेव विकास परिषद, डॉ.रमेश नामदेव, अरविंद शरण, लीलाधर नामदेव, महिलाओं में स्वर्णलता छेनिया, महिला मंडल अध्यक्ष संगीता जनोरिया एवं उषा जनोरिया ने कार्यक्रम की शुरूआत दीप प्रज्वलन कर की।

समाज के महिला मंडल ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। संचालन सेवानिवृत शिक्षक रामचरण नामदेव ने किया। युवा परिषद के सभी सदस्यों ने मुख्य अतिथि एवं मंचासीन सदस्यों का पुष्पाहार से सम्मान किया। इटारसी नामदेव समाज को संगठित करने के लिए पूनमचंद नामदेव बंटी का शॉल एवं श्रीफल से समाज के वरिष्ठ सदस्य एवं मुख्य अतिथि संतोष सरवरिया ने सम्मानित किया। समाज के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने रंगारंग कायक्रम, चित्रकला की प्रस्तुति दी। समाज को संगठित करने संतोष सरवरिया ने अपने उद्बोधन में कहा कि समाज एक परिवार की तरह होता है जिसमें हम सभी को साथ लेकर चलना अनिवार्य है और परिवार की तरह ही समाज को भी मजबूत बनाने का प्रयास निरंतर करते रहना चाहिए।

नामदेव समाज के अध्यक्ष देवेन्द्र जनोरिया ने नामदेव युवा परिषद के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें जयंती पर्व की शुभकामनों प्रेषित की हैं। राहुल शरण अध्यक्ष नामदेव युवा परिषद ने अपने उद्बोधन में कार्यक्रम की रूपरेखा पर प्रकाश डाला। स्र्वणलता छेनिया ने सभी सामाजिक महिला को मंच पर बुलाकर समाज के प्रति अपनी भावनएंं व्यक्त करने हेतु प्रोत्साहित किया। सामाजिक बंधुओं ने अपनी एकजुटता का परिचय देते हुए समाज को उन्नति के पथ पर अग्रसर करने हेतु संकल्प लिया।

रंगारंग एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को पारितोषिक प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में राजेश नामदेव अधिवक्ता, अमित नामदेव, कपिल सिंगारे, शिवदयाल नामदेव, अभिषेक नामदेव, अविनाष नामदेव, वैभव शरण उपाध्यक्ष नामदेव युवा परिषद, सलिल शरण, धर्मेन्द्र जनोरिया सहित समाज की सैकड़ों महिला एवं बच्चे उपस्थित रहे। आभार प्रदर्शन वैभव शरण ने किया।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

MP Tourism

error: Content is protected !!

Jansampark MP News