---Advertisement---

कलेक्टर एसपी ने नादिया के ग्रामीणों की सुनी समस्याएं, मतदान के लिए किया प्रेरित

By
—
On:
Follow Us

नर्मदापुरम। विधानसभा निर्वाचन की तैयारीयों के दृष्टिगत कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नीरज कुमार सिंह (Neeraj Kumar Singh) और पुलिस अधीक्षक डॉ गुरकरण सिंह (Dr. Gurkaran Singh) मंगलवार को जिले के पिपरिया (Pipariya) विधानसभा के दूरस्थ मतदान केंद्र नादिया पहुंचे। कलेक्टर एवं एसपी ने पंचायत भवन नादिया के पास चौपाल लगाकर ग्रामीणों से आत्मीय चर्चा की। उन्होंने गंभीरता पूर्वक ग्रामीणों की समस्याएं सुनी।

कलेक्टर श्री सिंह ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि उनकी वाजिब समस्याओं का आचार संहिता उपरांत शीघ्र निराकरण किया जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत के संविधान द्वारा आपको मताधिकार दिया है। सभी मतदाता 17 नवंबर के दिन निश्चित रूप से अपने मतदान केंद्र पर जाकर मतदान दें और लोकतंत्र के इस उत्सव में अपनी सहभागिता निभाएं। जिस पर ग्रामीण ने अपनी संतुष्टि जाहिर कर विधानसभा निर्वाचन में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की सहर्ष सहमति दी।

इस दौरान जिला पंचायत सीईओ एसएस रावत (SS Rawat), रिटर्निंग अधिकारी पिपरिया संतोष कुमार तिवारी (Santosh Kumar Tiwari), एसडीओपी पिपरिया कल्याणी वरकडे (Kalyani Varkade), जनपद सीईओ श्री अग्रवाल भी उपस्थित रहे। कलेक्टर एवं एसपी ने अधिकारियों के साथ नादिया क्षेत्र का भ्रमण कर मतदान दिवस पर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने मतदान केंद्र का भी निरीक्षण कर रिटर्निंग अधिकारी पिपरिया को मतदाताओं की सुविधाओं के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं करने निर्देश दिए।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.