रविवार, सितम्बर 8, 2024

LATEST NEWS

Train Info

कांग्रेस जिला व्यापार एवं उद्योग प्रकोष्ठ जिला कार्यकारिणी घोषित

इटारसी। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कमलनाथ (Madhya Pradesh Congress Committee President Kamal Nath) की मंशानुरूप मध्यप्रदेश कांग्रेस व्यापार एवं उद्योग प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष अजय चौरडिया (Madhya Pradesh Congress Trade and Industry Cell State President Ajay Chourdia) की सहमति से नर्मदापुरम जिला व्यापार एवं उद्योग प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष रामबाबू अग्रवाल (Narmadapuram District Trade and Industry Cell District President Rambabu Agarwal) ने प्रकोष्ठ की जिला कार्यकारिणी गठित की है।

मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रदेश प्रवक्ता व जिला मीडिया विभाग प्रभारी राजकुमार केलू उपाध्याय ( Rajkumar Kelu Upadhyay) ने बताया कि कांग्रेस व्यापार एवं उद्योग प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष रामबाबू अग्रवाल द्वारा पूर्व में जिले में तहसील अध्यक्ष की नियुक्ति की जा चुकी है, वहीं जिला कार्यकारणी का विस्तार करते हुए कांग्रेस व्यापार एवं उद्योग प्रकोष्ठ में जिला उपाध्यक्ष पद पर महेंद्र तिवारी, माधव रघुवंशी, गोविंद गट्टानी, राजेश सिंह राठौर, कुलदीप महालहा, जिला महासचिव पद पर राजेश शाहनी, जगदीश भावसार, बालमुकुंद पटवा, जिला सचिव पद पर प्रकाश चौरसिया, रामबाबू पटेल, विक्रम जमनानी, भूपेंद्र तिवारी, कानूनी सलाहकार सदस्य पद पर समीउल्लाह शाह, बल्लू रघुवंशी, जिला कार्यकारिणी सदस्य में अरविंद पांडे, अभिषेक अग्रवाल,ऋषभ दीक्षित, राजेंद्र खंडेलवाल, विजेंद्र मीना, प्रदीप अग्रवाल को शामिल किया है।

कांग्रेस व्यापार एवं उद्योग प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष रामबाबू अग्रवाल ने कहा कि शीघ्र ही प्रकोष्ठ के तहसील अध्यक्ष व जिला कार्यकारिणी की बैठक आयोजित कर तहसील स्तर की कार्यकारिणी घोषित कर दी जाएगी।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

MP Tourism

error: Content is protected !!

Jansampark MP News