रविवार, सितम्बर 8, 2024

LATEST NEWS

Train Info

सात लाख के अवैध गांजे के साथ चार लोग गिरफ्तार

  • – 35 किलो गांजे के साथ दो महिला दो पुरुषों को गिरफ्तार किया

इटारसी। सिटी पुलिस ने करीब सात लाख रुपए कीमत के 35 किलोग्राम अवैध गांजे के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया है। चुनाव आचार संहिता के कारण पुलिस सख्ती से कार्रवाई में जुटी है और इस दौरान बदमाशों, अवैध काम करने वालों पर पैनी नजरें हैं।

एसपी डॉ. गुरुकरण सिंह के मार्गदर्शन में एसडीओपी महेन्द्र सिंह चौहान एवं टीआई गौरव बुंदेला के नेतृत्व में सिटी पुलिस ने रेलवे क्षेत्र 12 बंगला से दो महिलाएं और दो पुरुषों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 35 किलो अवैध गांजा जब्त किया है। टीआई गौरव सिंह बुंदेला ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि आज रेलवे बारह बंगला क्षेत्र में दो महिलाएं एवं दो पुरुष बैग में कुछ मादक प्रदार्थ लेकर घूम रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम को मौके पर भेजा। संदिग्धों के बैग की तलाशी ली गई तो उसमें बड़ी मात्रा में अवैध गांजा भरा मिला।

मौके से चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर एएसआई संजय रघुवंशी टीम के साथ थाने लाये, जहां चारों से पूछताछ की गई। आरोपी महिला परमजीत कौर पति भीम सिंह निवासी हरियाणा, मलकीत कौर पति सुखदेव हरियाणा, सुरेन्द्र पिता पूरन सिंह बैरागी हरियाणा एवं सुशील पिता सुरूमलिंग उड़ीसा निवासी हैं। चारों आरोपी उड़ीसा से गांजा लेकर इटारसी आये थे और इटारसी से हरियाणा जाने की फिराक में थे।

मुखबिर की सूचना पर चारों आरोपियों को अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया। आरोपियों को गिरफ्तार करने में टीआई गौरव सिंह बुंदेला, आरपीएफ निरीक्षक संजीव कुमार बाजपेयी, एएसआई रीना खरे, प्रधान आरक्षक हेमंत तिवारी, भागवेन्द्र सिंह, पुष्पेन्द्र सिंह भदौरिया, आरक्षक हरीश डिगरसे, राजेश पंवार, जयप्रकाश पाठे, गजेन्द्र, अंकित, पूनम चौधरी, चेतना के साथ आरपीएफ का भी सहयोग रहा।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

MP Tourism

error: Content is protected !!

Jansampark MP News