रविवार, सितम्बर 8, 2024

LATEST NEWS

Train Info

छात्राओं को मिला आत्मरक्षा प्रशिक्षण, 109 छात्राओं को ट्रैकसूट एवं प्रमाण पत्र मिले

  • – महिलाओं के रोजगार से जोडऩे के लिए रिसेप्शनिस्ट प्रशिक्षण का हुआ शुभारंभ

इटारसी। मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड द्वारा संचालित महिलाओं हेतु सुरक्षित पर्यटन स्थल परियोजना के अंतर्गत जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में इंडियन ग्रामीण सर्विसेज एवं जिला पुरातत्व पर्यटन संस्कृति परिषद के संयुक्त तत्वावधान में पचमढ़ी पर्यटन स्थल के इटारसी ब्लॉक के सेंट जोसेफ कॉन्वेंट हायर सैकंड्री स्कूल, इटारसी में आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन उपरांत छात्राओं को प्रमाण पत्र एवं ट्रैकसूट वितरण किये गए।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि जिला पुरातत्व पर्यटन संस्कृति परिषद से पर्यटन प्रबंधक मनोज सिंह ठाकुर, प्राशिक्षक संजय नायर, इंडियन ग्रामीण सर्विसेज के संकुल प्रमुख अर्चना दास की उपस्थिति में 109 आत्मरक्षा प्रशिक्षण प्राप्त छात्राओं को प्रमाण पत्र एवं ट्रैक सूट वितरित किये गये। अर्चना दास ने स्कूल की अध्ययनरत छात्राओं को पर्यटन से संबंधित क्षेत्रों में रोजगार व स्वरोजगार से जुडऩे हेतु जॉब रोल तथा महिला उत्पीडऩ उन्मूलन के विषय में जानकारी प्रदान की। प्राचार्य पुष्पा जोरदे ने बच्चों को नियमित जूडो कराटे अभ्यास करने के लिए प्रेरित किया। परियोजना के तहत महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए नई दिशाए नारी विकास कल्याण समिति के माध्यम से 20 महिलाओं को रिसेप्शनिस्ट के प्रशिक्षण का शुभारंभ भी किया किया।

कार्यक्रम का संचालन राजेश चौहान ने किया। इंडियन ग्रामीण सर्विसेज के पचमढ़ी संकुल प्रमुख अर्चना दास ने बताया की महिला को पर्यटन स्थल के आसपास क्षेत्र में रोजगार से जुडऩे के साथ-साथ महिला पर्यटक के लिए कैसे एक सुरक्षित वातावरण प्रदान किया जा सके इसी उद्देश्य के साथ मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड के द्वारा यह परियोजना पूरे 50 पर्यटन स्थल पर चलाई जा रही है। जिसके माध्यम से महिलाएं आजकल पर्यटन स्थल के आसपास क्षेत्र में जिप्सी ड्राइवर गाइड रिसेप्शनिस्ट कुक आदि विभिन्न प्रकार के ट्रेड में जुड़कर रोजगार करने के साथ महिला पर्यटकों के लिए एक सुरक्षित वातावरण पैदा कर पा रहे हैं साथ ही महिलाओं को रोजगार से जोड़ा जा रहा है जिससे महिलाएं आत्मनिर्भर बने।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

MP Tourism

error: Content is protected !!

Jansampark MP News