उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं कक्षा में उच्च स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को मिलेगा स्वर्ण व रजत पदक

उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं कक्षा में उच्च स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को मिलेगा स्वर्ण व रजत पदक

डाॅ. शर्मा (Dr. Sharma) देंगे स्वर्ण एवं रजत पदक

होशंगाबाद। शासकीय गृहविज्ञान महाविद्यालय (Government Home Science College) की प्राचार्य डाॅ. कामिनी जैन (Principal Dr. Kamini Jain) की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें छात्राओं ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन (outstanding performance) एवं कक्षा में उच्च स्थान प्राप्त किया है। उन्हें प्रतिवर्ष स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तर पर एक-एक छात्रा को स्वर्ण एवं रजत पदक (Gold and Silver Medals) दिए जाने व छात्राओं को पर्यावरण, खेल, सांस्कृतिक एवं साहित्यिक गतिविधियों में सर्वोत्तम उपलब्धियों मेें पुरस्कार दिए जाने की सहमति बनी। इसके लिए प्राचार्य द्वारा समिति का गठन किया गया। जो छात्राओं का प्रमाण पत्र एवं नियमानुसार आवश्यक दस्तावेजों का चयन करेंगे। जिसमें डाॅ. भारती दुबे संयोजक, डाॅ. संगीता अहिरवार, डाॅ. अरूण सिकरवार, डाॅ. श्रीकान्त दुबे, डाॅ. पी.आर. मानकर, डाॅ. ज्योति जुनगरे, डाॅ. हर्षा चचाने सदस्य के रूप में अपना कार्य संपादित करेंगे। इसके अतिरिक्त राज्य, राष्ट्रीय एवं अन्र्तविश्वविद्यालय स्तर पर प्रतिनिधित्व करने वाली छात्राओं को खेल-कूद, एन.सी.सी. एवं एन.एस.एस., युवा उत्सव, सांस्कृतिक गतिविधियों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को प्रमाण पत्र के साथ स्वर्ण पदक, रजक पदक एवं 1000 रूपए उपहार रूप डाॅ. विधायक सीतासरन शर्मा (Dr. MLA Sitasaran Sharma) द्वारा दिए जाएगें।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!