रविवार, सितम्बर 8, 2024

LATEST NEWS

Train Info

कांग्रेस युवा एकजुट ग्रुप के होली मिलन समारोह में नगराध्यक्ष का सम्मान

इटारसी। ईश्वर रेस्टॉरेंट में कांग्रेस युवा एकजुट ग्रुप का होली मिलन समारोह में नगर कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष मयूर जैसवाल का स्वागत सम्मान किया गया। इस दौरान पार्टी को मजबूत रखने पर युवा टीम ने विचार मंथन भी किया।

कांग्रेस युवा एकजुट ग्रुप इटारसी शहर के कांग्रेस समर्थित एवं कांग्रेसी मानसिकता रखने वाले युवाओं का एक समूह है, जो समय समय पर सामाजिक कार्यक्रम आयोजित करता रहता है। होली मिलन समारोह में बड़ी संख्या में कांग्रेस समर्थित युवाओं ने भागीदारी की। उक्त कार्यक्रम में ग्रुप के महत्वपूर्ण सदस्य मयूर जायसवाल को नगर कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त होने पर ग्रुप के सदस्यों ने उनका अभिनंदन एवं स्वागत किया। सभी सदस्यों ने आगामी समय में कांग्रेस के उत्थान में सहभागिता तथा किस प्रकार कांग्रेस को मज़बूत किया जाये, इस विषय पर अपने विचार रखे।

इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता गजानन तिवारी, पूर्व पार्षद नीलेश मालोनिया, कांग्रेस नेता प्रदीप अग्रवाल, अखिलेश पटेल, प्रदेश युवा कांग्रेस प्रवक्ता गुफरान अंसारी, खेल प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष रामशंकर सोनकर, मोंटू अवस्थी, चंदू दुबे, प्रियंक तिवारी, गौरव साहू, सर्वप्रीत भाटिया, अजय अहिरवार, चमकोर सिंह, कुणाल पासवान, देवी मालवीय, गौरव चौधरी, गोल्डी बैस, प्रतीक मालवीय, विक्रमादित्य तिवारी, हिमांशु अग्रवाल, सौम्य दुबे, उत्सव दुबे, प्रणीत मिश्रा, मयंक चौरे, आकाश कुशराम, फरहान खान, अजय चौधरी, रवि मालवीय, आकाश यादव, वीर कुशवाहा, शुभम वालिया आदि भारी संख्या में युवा साथी उपस्थित थे।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

MP Tourism

error: Content is protected !!

Jansampark MP News