भारतीय सेना साइकिलिंग अभियान 11 से 20 अक्टूबर तक

भारतीय सेना साइकिलिंग अभियान 11 से 20 अक्टूबर तक

इटारसी। 11 अक्टूबर से 20 अक्टूबर 22 तक सुदर्शन चक्र कोर के सबसे बेहतर ब्रिगेड द्वारा लगभग 800 किलोमीटर के एक साइकिल अभियान की योजना बनाई गई है।

इस अभियान का दोहरा उद्देश्य स्थानीय युवाओं में भारतीय सेना में शामिल होने के साथ-साथ मध्य प्रदेश की स्थानीय संस्कृति और वनस्पति जीव के बारे में जानकारी हासिल करना है। ।अभियान दल भोपाल-इटारसी-पिपरिया – पचमढ़ी-छिंदवाड़ा-बैतूल-भोपाल मार्ग पर चलेगा और स्थानीय स्कूलों और कॉलेजों के बच्चों के साथ बातचीत के अलावा यह दल सतपुड़ा टाइगर रिजर्व, भीमबेटका गुफाएं और देवघर किला भी जाएगा।

Royal
CATEGORIES
Share This

AUTHORRohit

error: Content is protected !!