![16 साल से फरार दो आरोपियों को इटारसी पुलिस ने इंदौर से गिरफ्तार किया 16 साल से फरार दो आरोपियों को इटारसी पुलिस ने इंदौर से गिरफ्तार किया](https://narmadanchal.com/wp-content/uploads/2023/11/Crime-jpg.webp)
16 साल से फरार दो आरोपियों को इटारसी पुलिस ने इंदौर से गिरफ्तार किया
इटारसी। न्यायालय (Court) एवं एसपी डॉक्टर गुरुकरन सिंह (SP Dr Gurukaran Singh) के आदेश पर इटारसी पुलिस (Itarsi Police) ने विगत 16 वर्ष से फरार दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसडीओपी महेन्द्र सिंह चौहान (SDOP Mahendra Singh Chauhan) एवं टीआई गौरव बुंदेला (TI Gaurav Bundela) के मार्गदर्शन में 16 वर्षों से न्यायालय से फरार चल रहे आरोपियों को सिटी पुलिस (City Police) ने इंदौर (Indore) से गिरफ्तार किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक नई गरीबी लाइन निवासी और हाल निवास इंदौर माखन पिता हरप्रसाद साहू को पुलिस ने इंदौर से गिरफ्तार किया है। यह आरोपी अड़ीबाजी एवं मारपीट के मामले में 16 वर्ष से फरार चल रहा था। दूसरे मामले में नेहरुगंज निवासी कद्दू को मारपीट के मामले में पुलिस ने इंदौर से गिरफ्तार किया है। यह दोनों आरोपी 16 वर्षों से फरार चल रहे थे। दोनों आरोपियों को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया है। दोनों आरोपियों को एएसआई रमाकांत यादव, एएसआई संजय रघुवंशी एवं प्रधान आरक्षक हेमंत तिवारी ने मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया है।
![Royal](https://narmadanchal.com/wp-content/uploads/2024/07/1.jpeg)