रविवार, सितम्बर 8, 2024

LATEST NEWS

Train Info

धनतेरस पर चमका बाजार, जमकर हुई खरीदारी

इटारसी। दीपावली त्योहार का बाजार धनतेरस से चमक उठा है। पांच दिवसीय दीप पर्व के पहले दिन धनतेरस पर बाजार में जमकर ग्राहकी हुई। खासकर सराफा, बर्तन, इलेक्ट्रानिक, इलेक्ट्रिकल्स, आटो मोबाइल की दुकानों पर ग्राहकी अच्छी रही। समय पर फसल आने और मंडी में अनाज बिक जाने के बाद ग्रामीण ग्राहकी भी इस बार अपेक्षाकृत ठीक रही है। आज सुबह से ही व्यापारियों ने धनतेरस को लेकर तैयारी प्रारंभ कर दी थी।

बर्तन बाजार में तांबे के बर्तन, पूजा थाली, कुकर, गिलास, कटौरी, चम्मच सहित अन्य बर्तनों की अच्छी मांग रही है। धनतेरस पर बर्तनों की खरीदारी का महत्व है। आज दोपहर बाद से लोग खरीदारी के बाजार में निकल पड़े थे। बाजार में बर्तन, चांदी के सिक्कों, सोने के जेवर, वाहनों के अलावा रंग बिरंगी झालरों, रंगोली, इलेक्ट्रानिक दीयों और मूर्तियों की खरीदारी भी हुई। लक्ष्मी-गणेश की मिट्टी की मूर्तियां और इलेक्ट्रानिक दीयों की खासी डिमांड रही।

बता दें कि धनतेरस पर नये बर्तन, मूर्तियां, गहने खरीदने का शगुन होता है। इसमें महिलाएं अपनी सामथ्र्य के अनुसार कुछ न कुछ जरूर खरीदतीं हैं। ग्राहकों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर बाजार से अपनी जरूरत के हिसाब से बर्तनों की जमकर खरीदारी की। इलेक्ट्रानिक्स झालरों से जगमग हुआ बाजार धनतेरस और दीपावली को लेकर बाजार में रंग-बिरंगी झालरों से जगमगाने लगा है। जिसम बंदरवार झालर, इलेक्ट्रॉनिक झालरेंं ग्राहकोंं को खूब भा रही है। दुकानदारों ने त्योहार को भुनाने बड़ी तादाद में अपनी दुकानों में स्टॉक कर सजा लिया है।

श्री गणेश-लक्ष्मी मूर्तियों की अधिक डिमांड त्योहार पर विशेष रूप से श्री गणेश-लक्ष्मी की विशेष पूजा अर्चना की जाती है। लिहाजा त्योहार पर मिट्टी और पीओपी से बने श्री गणेश-लक्ष्मी और अन्य मूर्तियां बड़ी संख्या में बिक्री के लिए लाई गई हैं। जिसमें श्री गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियां अधिक बिक रही हैं।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

MP Tourism

error: Content is protected !!

Jansampark MP News