रविवार, सितम्बर 8, 2024

LATEST NEWS

Train Info

विधायक ने नपाध्यक्ष एवं पार्षदों से की विकास कार्यों की चर्चा

इटारसी। विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा ने आज नगर पालिका अध्यक्ष एवं पार्षदों के साथ ही अपने साथियों ने शहर के विकास के संबंध में चर्चा की और नगर में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा कर कार्य की प्रगति के विषय में जानकारी ली।

बता दें कि लोकसभा चुनाव के दौरान पहले नर्मदापुरम फिर विदिशा संसदीय क्षेत्र में प्रचार के लिए व्यस्त रहने के बाद अब विधायक ने अपने क्षेत्र के विकास के लिए पुन: अपने साथियों से चर्चा की है। आज विकास और निर्माण कार्यों की समीक्षा के लिए नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे के साथ पार्षद एवं पार्षद प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की।

उन्होंने अटल पार्क के साथ नगर के सभी उद्यानों के रख-रखाव के निर्देश दिए। इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष निर्मल सिंह राजपूत, सभापति राकेश जाधव, सभापति मनजीत कलोसिया, पार्षद अमित विश्वास, कुंदन गौर, जिम्मी कैथवास एवं पार्षद प्रतिनिधि देवेन्द पटेल, मनीष ठाकुर उपस्थित थे।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

MP Tourism

error: Content is protected !!

Jansampark MP News