रविवार, सितम्बर 8, 2024

LATEST NEWS

Train Info

नेशनल सब जूनियर हॉकी प्रतियोगिता : इटारसी के ओम का चयन

इटारसी। गोवा में होने वाली नेशनल सब जूनियर हॉकी प्रतियोगिता के लिए मध्य प्रदेश की हॉकी टीम में इटारसी के ओम पिता राजेश पटवा का चयन हुआ है।
इटारसी के गांधी मैदान से निकलने वाले हॉकी के सितारों में एक सितारा ओम पटवा भी है, जो आज हॉकी एमपी की सब जूनियर टीम के साथ गोवा के लिए रवाना हुआ है।
ओम पटवा की इस उपलब्धि के लिए विधायक डॉ सीताशरण शर्मा, मध्यप्रदेश तैराकी संघ के अध्यक्ष पीयूष शर्मा, वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ी एवं डीएचए के मार्गदर्शक एससी लाल, हॉकी होशंगाबाद के जिलाध्यक्ष प्रशांत जैन, कार्यकारी अध्यक्ष शिरीष कोठारी, सचिव कन्हैया गुरयानी, जयराज सिंह भानु, अरुण रावर्ट, दीप सिंह ठाकुर, हरप्रीत सिंह छावड़ा, रविंद्र जोशी, कोषाध्यक्ष सर्वजीत सिंह सैनी, गिडियन अल्फ्रेड, मयंक जेम्स, आमंत्रित सदस्य सत्येंद्र अवस्थी, निशांत अगस्टिन,राजू हरदुआ, मनीष कोलते, नितिन राज, रितेश श्रीवास, अजय अल्बर्ट, अमजद गोलंदाज सहित अनेक सदस्यों ने शुभकामनाएं दीं हैं।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

MP Tourism

error: Content is protected !!

Jansampark MP News