रविवार, सितम्बर 8, 2024

LATEST NEWS

Train Info

नगर आगमन पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष का हुआ जोरदार स्वागत

सोहागपुर। शुक्रवार को जिला पंचायत के चुनाव में सोहागपुर पिपरिया क्षेत्र से सदस्य बनी बुद्ध कुंवर मनोहर लाल बैंकर निर्विरोध जिला उपाध्यक्ष चुनी गई है।
शनिवार को जिला पंचायत उपाध्यक्ष का नगर आगमन हुआ। इस दौरान स्थानीय एसजेल स्कूल के सामने सी फोर सिटी माल में जिला पंचायत उपाध्यक्ष का आतिशबाजी एवं ढोल से स्वागत किया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी मंडल सोहागपुर ने जिला पंचायत उपाध्यक्ष के रूप में निर्वाचित होने पर श्रीमती बैंकर को बधाई दी। इस मौके पर भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष अंजनी पटेल ने भी मनोहर लाल बैंकर को शुभकामनाएं दी। अपने स्वागत के लिए मनोहर लाल बैंकर ने भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार माना। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता कृष्णा पालीवाल, राजेश शुक्ला, अभय खंडेलवाल, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष भरत पटेल, विजय छाबडिय़ा, गिरिराज चौधरी, भगवान सिंह, डॉक्टर संजीव शुक्ला, दयाराम पटेल, साहब सिंह पटेल, अभिनव पालीवाल, शरद चौरसिया, यतींद्र साहू, अनिल गैहरैया, अंकित कुबरे, संजय मेहरा, डीलेश चौरासिया, बड्डे भैया पटेल, लकी किशनानी आदि मौजूद थे।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

MP Tourism

error: Content is protected !!

Jansampark MP News