रविवार, सितम्बर 8, 2024

LATEST NEWS

Train Info

रेलवे ने किया महिलाओं के लिए पैदल चाल प्रतियोगिता का आयोजन

इटारसी। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में डीजल शेड इटारसी में महिला कर्मियों के लिए पैदल चाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च 2023) के उपलक्ष्य में मंडल रेल प्रबंधक सौरभ बंदोपाध्याय के कुशल मार्गदर्शन में भोपाल मण्डल में महिला सशक्तिकरण की दिशा में विभन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। आज 02 मार्च 2023 को डीजल लोको शेड, इटारसी में महिलाओं के लिए पैदल चाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में शेड की 30 महिला कर्मचारियों द्वारा भाग लिया गया, जिनमें 10-10 महिला कर्मचारियों के तीन ग्रुप बनाये गए।

इन ग्रुप के प्रथम तीन विजेताओं की फाइनल प्रतियोगिता करवाई गयी। प्रतियोगिता का आयोजन वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर (डीजल) जीतेन्द्र श्रीवास्तव के नेतृत्व में किया। इस अवसर पर अन्य अधिकारी, लोको फोरमेन तथा पर्यवेक्षक उपस्थित रहे।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

MP Tourism

error: Content is protected !!

Jansampark MP News