रविवार, सितम्बर 8, 2024

LATEST NEWS

Train Info

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर शहर में 3 स्थानों पर हुआ पौधरोपण

लाडली बहना योजना का कार्यक्रम भी देखा गया
इटारसी।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के जन्मदिन के अवसर पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष, विधायक डॉ सीतासरन शर्मा के नेतृत्व में नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर में तीन स्थानों पर पौधरोपण किया।

सुबह पहला कार्यक्रम वार्ड 5 में स्थित पार्क में हुआ। दूसरा कार्यक्रम डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी अस्पताल में और तीसरा कार्यक्रम गांधी वाचनालय में हुआ। यहां पर वेस्ट मटेरियल से बनी हुई बैंचेस का अवलोकन विधायक डॉ. शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे द्वारा किया। इस अवसर पर सीएमओ हेमेश्वरी पटले मौजूद थी। विधायक डा शर्मा ने इस नवाचार की सराहना की। वही नगर पालिका में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा लाडली बहना योजना का शुभारंभ कार्यक्रम एलईडी के माध्यम से देखा गया।

पौधरोपण सहित अन्य कार्यक्रमों में विधायक प्रतिनिधि जगदीश मालवीय, नगर पालिका उपाध्यक्ष निर्मल सिंह राजपूत, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष जय किशोर चौधरी, मंडल अध्यक्ष पुरानी इटारसी मयंक मेहतो, सभापति गीता देवेंद्र पटेल, मनजीत कलोसिया, राकेश जाधव, पार्षद जिमी कैथवास, नगर मंडल भाजपा महामंत्री राहुल चौरे, उपाध्यक्ष शैलेंद्र दुबे, मंत्री विधि पचोरी, पुरानी इटारसी महामंत्री भाजपा मंडल गोविंद मेहतो, शशांक मालवीय, कैलाश रैकवार, नफीस अहमद सिद्दीकी, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष राजू सिकंदर बकोरिया, मनीष महतो, अशोक मालवीय विनोद लोगरे, अस्पताल अधीक्षक डा राकेश चौधरी, विपुल चौधरी, सौरभ राजपूत, गोपाल शर्मा, सजल अग्रवाल, शुभम राठौर, असलम खान सहित अन्य मौजूद थे।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

MP Tourism

error: Content is protected !!

Jansampark MP News