रविवार, सितम्बर 8, 2024

LATEST NEWS

Train Info

जिला मुख्यालय पर किया एसडीओपी और टीआई का सम्मान

इटारसी। जिला मुख्यालय पर आयोजित गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में इटारसी अनुविभागीय अधिकारी पुलिस एवं टीआई गौरव सिंह बुंदेला का सम्मान किया गया। एसडीओपी महेंद्र सिंह चौहान एवं थाना प्रभारी गौरव सिंह बुंदेला को आज गणतंत्र दिवस पर उत्कृष्ट कार्य, विवेचना व लॉ एंड ऑर्डर के लिए विशेष पुरस्कार दिया।

यह पुरस्कार मध्यप्रदेश के परिवहन मंत्री राव उदयप्रताप सिंह ने दिया। इस मौके पर कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना, जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. गुरकरण सिंह एवं समस्त जिले के अधिकारी व कर्मचारी परेड ग्राउंड नर्मदापुरम में मौजूद रहे। नर्मदा पुरम पत्रकार संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रमोद पगारे, संभागीय अध्यक्ष रोहित नागे, कोषाध्यक्ष राजेश दुबे वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल मिहानी, उपाध्यक्ष भूपेंद्र विश्वकर्मा सहित पत्रकार साथियों ने अनुविभागीय अधिकारी पुलिस महेंद्र सिंह चौहान एवं थाना प्रभारी गौरव बुंदेला को 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के मौके पर जिला प्रशासन द्वारा सम्मानित किए जाने हेतु दोनों ही अधिकारियों को बधाई दी है।

दो पत्रकारों का सम्मान

गणतंत्र दिवस के इटारसी में गांधी मैदान पर हुए मुख्य समारेाह में पत्रकार राहुल शरण एवं शिव भारद्वाज को नगर पालिका परिषद इटारसी ने सम्मानित किया है। संघ की ओर से दोनों पत्रकार साथियों को बधाई दी गई है।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

MP Tourism

error: Content is protected !!

Jansampark MP News