इटारसी। भारत माता चौराहा के पास रहने वाले पं. देवेश भारद्वाज को एक छोटे सांप ने काट लिया जिसके बाद उनको शासकीय श्यामा प्रसाद मुखर्जी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार श्री भारद्वाज बूढ़ी माता मंदिर के पीछे नए बन रहे डोलरिया सड़क मार्ग पर शाम के समय टहल रहे थे, तभी उनको एक कत्थई भूरे धारीदार सांप ने पैर में काट लिया। इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में उपचार दिलाया गया। अब वे खतरे से बाहर हैं एवं अपने घर पर सुरक्षित हैं। ध्यान देने योग्य बात यह है कि इस क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट नहीं है और घोर अंधेरा रहता है। बरसात के मौसम में इस क्षेत्र में सांप निकलते रहते हैं। इस क्षेत्र में रहने वाले अधिकतर बुजुर्ग भी यहां घूमने जाते हैं। प्रशासन को इस बात को ध्यान में रखते हुए स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था करनी चाहिए।
Click to rate this post!
[Total: 0 Average: 0]
अंधेरी सड़क पर घूम रहे युवक को सांप ने काटा

For Feedback - info[@]narmadanchal.com