---Advertisement---
mayank mehto (2)
PlayPause
previous arrow
next arrow
1003320064 (1)
previous arrow
next arrow

हनी ट्रैप (Honey Trap) मामले में सब इंस्पेक्टर नलवाया बर्खास्त

By
Last updated:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

होशंगाबाद। डीआईजी ने चर्चित हनी ट्रैप मामले में कोतवाली थाने के सब इंस्पेक्टर जैन नलवाया (Sub Inspector Jain Nalawaya) को भी बर्खास्त कर दिया है इससे पहले एसपी तीन पुलिसकर्मियों को बर्खास्त कर चुके हैं सब इंस्पेक्टर का मामला डीआईजी के पास भेजा गया था आज उन्होंने एसआई को बर्खास्त कर दिया है। बता दें कि होशंगाबाद डीआईजी जेएस राजपूत (DIG JS Rajput) ने गुरुवार को एसआई की बर्खास्तगी के आदेश दिए। तीन दिन पहले गैंग में तीन पुलिस कर्मियों प्रधान आरक्षक ज्योति मांझी, आरक्षक मनोज वर्मा और एसडीओपी officer में पदस्थ आरक्षक ताराचंद जाटव को एसपी संतोष सिंह गौर (SP Santosh Singh Gaur) बर्खास्त कर चुके है। ब्लैकमेलिंग करने वाले कर्मियों में अब कार्रवाई का डर बना है।

jay nalwaya

यह है मामला
मंडीदीप की रहने वाली महिला सुनीता ठाकुर, कोतवाली थाने के एसआई जय नलवाया, महिला प्रधानआरक्षक ज्योति मांझी, आरक्षक मनोज वर्मा और एसडीओपी ऑफिस में पदस्थ आरक्षक ताराचंद जाटव लोगों को हनी ट्रैप में फंसा कर ब्लैक मेलिंग के जरिए पैसे मांगते थे। यह लोग एक गैंग चला रहे थे। लोगों को आरोपी महिला फोन पर संपर्क व मिलकर उनका फोटो, वीडियो बनाती थी। बाद में झूठी केस में फंसाने की धमकी देकर महिला और चारों पुलिसकर्मी ब्लैकमेल करते थे। मामले में एसपी संतोष सिंह गौर ने जांच कराई। प्रधान आरक्षक और आरक्षकों को एसपी ने पहले ही बर्खास्त कर दिया था। आज डीआईजी ने सब इंस्पेक्टर जय नलवाया को बर्खास्त किया है।

 

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

[adrotate banner="5"]

Related News

[adrotate banner="9"]

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.