आदिवासी विकास परिषद ने मनाई बिरसा मुंडा जयंती

आदिवासी विकास परिषद ने मनाई बिरसा मुंडा जयंती

होशंगाबाद। मप्र आदिवासी विकास परिषद (MP Tribal Development Council) के तत्वावधान में यहां प्रतिभूति कागज कारखाना परिसर में बिरसा मुंडा का बलिदान दिवस मनाया।
कार्यक्रम के अध्यक्ष नन्हेलाल उइके (President Nanhelal Uike) ने क्रांतिकारी बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण किया एवं श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान शासन के नियमानुसार कोविड-19 के नियम सोशल डिस्टेंस का पालन करते पौधरोपण भी किया। मप्र आदिवासी विकास परिषद के जिलाध्यक्ष अरुण प्रधान ने बिरसा मुंडा के जीवन पर प्रकाश डाला। इस दौरान नगर पालिका उपाध्यक्ष अशोक कुशराम, सुरेश सरयाम, पटवारी संतोष परते, प्रथम सिंह उइके, महेंद्र ठाकुर, राहुल भलावी, अशोक धुर्वे, विशाल प्रधान, प्रफुल उइके, राधे श्याम इवने एवं समस्त समाज के सदस्य उपस्थित रहे।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!