रविवार, सितम्बर 8, 2024

LATEST NEWS

Train Info

वेसेरेमसं की महिला शाखा का गठन, मेहरा बनीं अध्यक्ष

इटारसी। वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ द्वारा मुख्य शाखा में महिला कार्यकारिणी का गठन किया गया है। इस अवसर पर कई महिला रेलकर्मियों को संगठन की सदस्यता दिलाई गई। महिला विंग का गठन किया गया। सौरभ पांडेय ने बताया कि जोनल महामंत्री अशोक शर्मा, मंडल अध्यक्ष राजेश पांडेय के निर्देश पर कार्यकारिणी का गठन किया गया है।

महिला शाखा अध्यक्ष पद पर दीपा मेहरा मुख्य पार्सल पर्यवेक्षक, कार्यकारी अध्यक्ष मीनू शर्मा बुकिंग क्लर्क, सचिव पद पर अदिति जेम्स स्टेशन मास्टर, कोषाध्यक्ष टीना केवट, उपाध्यक्ष शिल्पा मेहरा हेल्पर, निधि कौरव स्टेशन मास्टर, नेहा ठाकुर, पार्सल क्लर्क, श्रीन बोरासी हेल्पर, नेहा चौकसे को बनाया गया। सह सचिव पद पर पूजा त्रिवेदी पार्सल क्लर्क, रामा मिश्रा ,स्टेशन मैनेजर, सह सचिव आरती पटेल, रानू मालवीय, दुर्गा राजोरिया, संगठन सचिव नैंसी रायकवार पार्सल क्लर्क को बनाया गया। नवनियुक्त महिला पदाधिकारियों का सम्मान किया गया।

सभी को मजदूर संघ के साथ कंधे से कंधे मिलाकर मजदूर संघ के साथ चलने का विश्वास दिलाया गया। इस अवसर पर मण्डल कोषाध्यक्ष भागीरथ मीणा, ब्रांच सचिव योगेश चौरे, संजय केचे, अमरेश कुमार, राजेश गौर, सौरभ पाण्डेय, विकास सिंह, सौरभ गुप्ता, मुकेश रायकवार, भूपेंद्र कुल्हरे, विकास कश्यप, हरी प्रसाद अहिरवार, शेख इरशाद, महेंद्र कुशवाहा आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

MP Tourism

error: Content is protected !!

Jansampark MP News