रविवार, सितम्बर 8, 2024

LATEST NEWS

Train Info

मध्यप्रदेश में अगले चौबीस घंटे में कई जिलों में बारिश के आसार

इटारसी। मौसम एक बार फिर करवट लेगा और मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम, ग्वालियर, चंबल संभाग के जिलों के साथ ही भोपाल, रायसेन, खंडवा, खरगौन, बड़वानी, बुरहानपुर, जबलपुर, नरसिंहपुर और कटनी जिलों में हल्की वर्षा या गरज-चमक के साथ बौछारें पडऩे की संभावना है।

इन्हीं जिलों में गरज के साथ बिजली चमकने या गिरने की भी संभावना है। अगले 48 घंटों तक तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं होगा। इसके बाद 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने के आसार हैं। पिछले चौबीस घंटे के दौरान प्रदेश के चंबल, भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और उज्जैन संभागों के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा दर्ज की गई है। तापमान में ग्वालियर संभाग में काफी गिरे तथा शेष संभागों के जिलों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। ग्वालियर संभाग में सामान्य, नर्मदापुरम, इंदौर, उज्जैन संभागों में सामान्य से अधिक संभागों के जिलों में सामान्य से अधिक रहे।

प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस मंडला में दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान रीवा, शहडोल, जबलपुर संभागों के जिलों में काफी बढ़े। इंदौर संभाग में सामान्य, भोपाल, उज्जैन संभागों में सामान्य से काफी अधिक रहे। सबसे कम न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस खंडवा में दर्ज किया गया।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

MP Tourism

error: Content is protected !!

Jansampark MP News