रविवार, सितम्बर 8, 2024

LATEST NEWS

Train Info

तिलक सिंदूर में भाजपा के विभिन्न संगठनों का संयुक्त सम्मेलन आयोजित

इटारसी। भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के 9 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में सातों मोर्चों का संयुक्त सम्मेलन तिलक सिंदूर में आयोजित हुआ।

संयुक्त मोर्चा सम्मेलन में अतिथियों ने कहा कि मोदी सरकार ने गरीब कल्याण योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना जैसी योजनाओं को जमीन स्तर पर लोगों को लाभ पहुंचाने का कार्य किया है। मोदी सरकार के नेतृत्व में समूचे विश्व में भारत का विजय पताका लहरा रही है।

वह दिन दूर नहीं जब भारत विश्वगुरू बन जाएगा। भाजपा की जनकल्याणकारी योजनाओं को अधिक से अधिक लोगों को लाभ दिलाना है। सभी योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति तक पहुंचें।

सिवनी मालवा विधानसभा सम्मेलन में नर्मदापुरम विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा, सिवनी मालवा विधायक प्रेमशंकर वर्मा, किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष दर्शनसिंह चौधरी, महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष माया नारोलिया, संतोष पारिक, संदेश पुरोहित, योगेन्द्र मंडलोई, शंभू सिंह भाटी, शैलेन्द्र दीक्षित, यशवंत पटैल, रघुवीर सिंह राजपूत, गोविंद पटैल, योगेन्द्र सिंह राजपूत, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष जयकिशोर चौधरी, जान मोहम्मद मंसूरी, अर्चना पुरोहित, दीपक महालहा, डोलरिया मंडल अध्यक्ष दीपेन्द्र राजपूत, वीरू मिश्रा, बृजकिशोर पटैल, वरुण पटैल, राहुल पटैल, अभिषेक शर्मा, जितेन्द्र चौहान, सुशील बरखड़े सहित जनप्रतिनिधि और संगठन के जिला पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष व कार्यकर्ता मौजूद थे।  

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

MP Tourism

error: Content is protected !!

Jansampark MP News