रविवार, सितम्बर 8, 2024

LATEST NEWS

Train Info

आजाद पंजा चौराहा का 44 वॉ स्थापना दिवस मनाया

इटारसी। मालवीयगंज में 9 जनवरी 1980 को स्थापित आजाद पंजा चौराह का स्थापना दिवस आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं, सामाजिक कार्यकर्ता और नागरिकों की मौजूदगी में मनाया गया। 9 जनवरी 1980 में समाजसेवी व कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता रमेश सोनकर ने आजाद पंजा चौराहा नींव रखी थी। इस दौरान उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय रमेश सोनकर को श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष युवक कांग्रेस मुकेश गांधी, नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे, पूर्व नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पंकज राठौर, प्रदेश प्रवक्ता कांग्रेस राजकुमार केलू उपाध्याय, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोहन झलिया, महिला सेवादल जिला अध्यक्ष नेहा चावरे, संभागीय प्रवक्ता अशोक जैन, अधिवक्ता संघ अध्यक्ष संतोष गुरयानी, कांग्रेस सेवा दल जिला अध्यक्ष जितेंद्र सोलंकी, कांग्रेस कमेटी नगर अध्यक्ष मयूर जायसवाल, राजेन्द्र तोमर, पार्षद संजय ठाकुर, राष्ट्रीय प्रवक्ता युवक कांग्रेस गुफरान अंसारी, शंकर लाल परदेसी, सुरेश मालवीय, संजय दुबे, धर्मेंद्र मालवीय, योगेश त्रिवेदी, पार्षद धर्मदास मिहानी सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता, सामाजिक कार्यकर्ता एवं नागरिक मौजूद थे।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

MP Tourism

error: Content is protected !!

Jansampark MP News