रविवार, सितम्बर 8, 2024

LATEST NEWS

Train Info

बदलेगा मध्यप्रदेश का मौसम, अधिकांश जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा के आसार

इटारसी। मध्यप्रदेश के अधिकांश जिलों में हल्की बारिश, गरज-चमक और 30-40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जतायी जा रही हैं। कुछ जिलों में हीटवेव के भी आसार हैं। आसमान पर छाए हल्के बादलों के कारण गर्मी से आंशिक राहत है और हवाएं भी मौसम में बदलाव के संकेत दे रही हैं।

मौसम विभाग के अनुसार अगले चौबीस घंटे में प्रदेश के भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, नर्मदापुरम, हरदा, राजगढ़, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, देवास, शाजापुर, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, मुरैना, रीवा, मऊगंज, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, पन्ना, सागर, मैहर और पांढुर्ना में गरज-चमक के साथ छींटे पडऩे के आसार हैं। यहां 30-40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।

यहां आरेंज अलर्ट

इसके अलावा बैतूल, बुरहानपुर, दतिया, भिंड, सीधी, सिंगरौली, बालाघाट, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी में दिन में हीटवेव, शाम को तेज हवाएं (50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से)चलने और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। पिछले चौबीस घंटे के मौसम में पर नजर डालें तो राज्य के अधिकांश स्थानों पर अधिकतम तापमान 38-45 डिग्री सेल्सियस के मध्य रहा। छतरपुर, निवाड़ी जिलों में लू का प्रभाव रहा साथ ही सीधी, उमरिया जिलों में रात का मौसम काफी गर्म रहा। सर्वाधिक अधिकतम तापमान 45.1 डिग्री सेल्सियस पृथ्वीपुर निवाड़ी में दर्ज किया गया।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

MP Tourism

error: Content is protected !!

Jansampark MP News