रविवार, सितम्बर 8, 2024

LATEST NEWS

Train Info

भाजपा की संगठनात्मक बैठक आज पशुपति धाम मंदिर में बैठक

इटारसी। नर्मदापुरम जिले के इटारसी, पुरानी इटारसी एवं ग्रामीण मंडल की संयुक्त संगठनात्मक बैठक में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं संभागीय प्रभारी भगवान सिंह मीणा एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य किसान मोर्चा मुकेश राय ने सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा किसान मोर्चा की बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जाएगी, जिसमें आगामी कार्यक्रमों हेतु संगठनात्मक प्रवास के दौरान मंडल की बैठक प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर दिशा निर्देश दिए जिसमें सभी मंडल ग्रामों में किसान चौपाल लगाना, हर विधानसभा एवं मंडल के अभ्यास वर्ग करना, जैविक एवं प्राकृतिक खेती हेतु व्यापक जन जागरण अभियान, चौपालों के माध्यम से घर-घर जाकर केंद्र एवं राज्य सरकार की जनहितैषी योजनाओं को हर घर पहुंचाना सहित अनेकों महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा पर कार्य योजना का क्रियान्वयन करना, नर्मदापुरम के महत्वपूर्ण प्रवास पर कार्यक्रम में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं नर्मदा पुरम के संभाग प्रभारी भगवान सिंह मीणा, भाजपा स्वयंसेवी संस्थाओं प्रदेश के सह संयोजक संदेश पुरोहित, किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं नर्मदापुरम के जिला प्रभारी मुकेश राय, भाजपा किसान मोर्चा नर्मदापुरम जिला अध्यक्ष योगेंद्र सिंह राजपूत, महामंत्री मुकेश चंद्र मैना, भाजपा जिला मंत्री उमेश पटेल भाजपा जिला मंत्री ज्योति चौरे एवं इटारसी नगर मंडल तथा पुरानी इटारसी मंडल के अध्यक्ष, किसान मोर्चा भगवानदास पप्पू पटेल, पुरानी इटारसी के मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा विजय चौरे, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष अभिषेक मलैया उपस्थित रहे।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

MP Tourism

error: Content is protected !!

Jansampark MP News