रविवार, सितम्बर 8, 2024

LATEST NEWS

Train Info

होली गीतों के साथ रसरंग कवियों के संग का आयोजन

नर्मदापुरम। रंग पर्व के अंतर्गत विगत दिवस शिवसंकल्प साहित्य परिषद के तत्वावधान में पंचवटी परिसर स्थित मां ललिता आश्रम में अनेक प्रतिभाओं के सम्मान के साथ आचार्य पं. अजय दुबे की अध्यक्षता में गीत संगीत का कार्यक्रम संपन्न हुआ।

धर्म क्षेत्र में नर्मदापुरम कथा व्यास मंच के अध्यक्ष नीरजेश त्रिपाठी, संगीत में डॉ. नमन तिवारी एवं सुश्री रागिनी तरडे तथा समाज सेवा के लिए गौ सेवक रंजीत सिंह का अभिनंदन किया। संगीतकारों के होली गीतों के साथ हास्य व्यंग्य के कवि बाबूलाल कदम, ओम प्रकाश यादव, खेमचंद यादव, रामकिशोर नाविक, आलोक शुक्ला, आरती प्रकाश शर्मा, पुरुषोत्तम गौर, सुनील सावला, हरि ओम दीक्षित, जगदीश वाजपेई, सुभाष यादव, गुरुदास लखन लाल मालवीय, प्रमोद रघुवंशी, ब्रजमोहन दुबे ने काव्य पाठ किया।

संचालन कवि सुभाष यादव ने किया। इस अवसर पर समाजसेवी हंस राय, पार्षद श्रीमती निर्मला राय, पूर्व पार्षद प्रकाश शर्मा एवं पं. सुंदरलाल दुबे ने पं. गिरि मोहन गुरु को जन्मदिवस पर शुभकामनाएं दीं। आभार प्रदर्शन पंडित अखिलेश गुरु ने किया।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

MP Tourism

error: Content is protected !!

Jansampark MP News