रविवार, सितम्बर 8, 2024

LATEST NEWS

Train Info

किसानों की विशाल तिरंगा ट्रैक्टर रैली

बनखेड़ी। राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ के नेतृत्व में क्षेत्रीय किसानों ने विशाल ट्रैक्टर रैली नगर में निकाली। सरकार द्वारा लाए गए तीन कृषि कानूनों का विरोध में एवं दिल्ली किसान महा आंदोलन के समर्थन में बनखेड़ी तहसील के पास राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ का अनिश्चितकालीन आंदोलन जारी है। इसी के क्रम में गणतंत्र दिवस के अवसर पर धरना स्थल पर सुबह ध्वजारोहण कर दोपहर 12:00 बजे से धरना स्थल से होते हुए वापस धरना स्थल पर तिरंगा ट्रैक्टर रैली का समापन किया। तिरंगा ट्रैक्टर रैली में किसानों द्वारा भारत मां एवं रानी लक्ष्मीबाई की विशेष झांकी तैयार की गई, जो रैली में आकर्षक का केंद्र रही। वही ट्रैक्टर रैली में बड़ी संख्या में ट्रैक्टर लेकर किसान बंधु उपस्थित रहे। ट्रैक्टर रैली में महिला नेत्री माया विश्वकर्मा, राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सोमनाथ तिवारी, जितेंद्र भार्गव, विकास स्वामी, उमाशंकर राय सहित क्षेत्र के अनेक किसान एवं युवा मौजूद रहे वहीं ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारियों ने भी समर्थन देते हुए ट्रैक्टर रैली में सम्मिलित हुए।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

MP Tourism

error: Content is protected !!

Jansampark MP News