रविवार, सितम्बर 8, 2024

LATEST NEWS

Train Info

ग्राम रामपुर में कर्मकांडी ब्राह्मणों का किया गया सम्मान

इटारसी। ग्राम रामपुर के राधा कृष्ण मंदिर में कर्मकांडी ब्राह्मण सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस सम्मान समारोह में क्षेत्र के सैकड़ों कर्मकांडी ब्राह्मणों का फूल माला, अंगवस्त्र, श्रीफल एवं दक्षिणा देकर, पैर धुलाकर सम्मान किया गया।

इस सम्मान समारोह में मुख्य रूप से उपस्थित आशुतोष शरण तिवारी, अजय शुक्ला, राजेश तिवारी, संदेश पुरोहित, आरके मिश्रा ने कार्यक्रम को संबोधित करते कर्मकांडी ब्राह्मणों के शास्त्र ज्ञान एवं उनके सदचरित्र का उल्लेख करते हुए धन्यवाद अर्पित किया।

कार्यक्रम का संचालन राजेश तिवारी ने किया। आभार प्रदर्शन आशुतोष शरण तिवारी ने किया। इस अवसर पर सभी कर्मकांडी ब्राह्मणों को भोजन प्रसादी भी अर्पित की गई। जिसे सभी ब्राह्मणों ने भोजन मंत्र मंत्रोच्चार पश्चात ग्रहण किया।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

MP Tourism

error: Content is protected !!

Jansampark MP News