रविवार, सितम्बर 8, 2024

LATEST NEWS

Train Info

युवा कांग्रेस ने हनुमानधाम मंदिर में किया हनुमान चालीसा का पाठ

इटारसी। रतलाम जिले में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में हनुमान जी के चित्र के समक्ष महिलाओं द्वारा कम कपड़ों में प्रदर्शन करने का मामला शांत होता नहीं दिख रहा है।

आज नगर कांग्रेस ने यहां हनुमानधाम मंदिर ओवरब्रिज के नीचे भाजपा नेताओं के लिए सद्बुद्धि देने हनुमान चालीसा का पाठ किया। कांग्रेस ने कहा कि बॉडी बिल्डर प्रतियोगिता में परोसी अश्लीलता भगवान राम और नारी शक्ति का घोर अपमान है। एक और भाजपा अपने आप को राम भक्त बताती है, वहीं दूसरी ओर ऐसा कृत्य करवाती है।

इस अवसर पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष मयूर जायसवाल, लखन बैस, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष गोल्डी बैस, नगर अध्यक्ष सौम्य दुबे, जिला महासचिव गौरव चौधरी, प्रतीक मालवीय, विक्रमादित्य तिवारी, हिमांशु बाबू अग्रवाल, प्रणीत मिश्रा, दीपक नाथ, राहुल दुबे, राहिल बड़कुर, संजय मेहरा, यश दुबे, वीर कुशवाहा, आनंद पटेल, अमन वर्मा, चिराग परसाई, शुभम कुशवाहा, तक्ष दुबे, प्रतीक दीवान, सिद्धांत दुबे, नमन पांडे, राहुल वर्मा, ईशान यादव, प्रज्ञान साह,ू अरमान छाबड़ा आदि उपस्थित थे।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

MP Tourism

error: Content is protected !!

Jansampark MP News